सोनभद्र

नगर पंचायत दुद्धी में नहर की सफाई हेतु डीसीएफ चेयरमैन ने एसडीएम को दिया पत्र

तहसील दिवस में उठा नहर सफाई का मुद्दा

लकड़ा बांध से निकली नहर की सफाई हेतु तहसील दिवस में उठा मुद्दा।

नहर में एकत्रित गन्दा पानी दे रहा बदबू, कूड़ा करकट भी नहर को कर रहे प्रभावित

संक्रामक रोग फैलने की आशंका

एसडीएम ने त्वरित कार्यवाही करने का दिया निर्देश, कहा कल करूंगा निरीक्षण

दुद्धी, सोनभद्र। भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में धनौरा के लकड़ा बांध से निकली नहर जो दुद्धी के रामनगर स्थित वार्ड नं 10, वार्ड नं 6, वार्ड न 2 व वार्ड न 5 से होकर डी आर पैलेस, मख्तब जब्बारिया, पी डब्लू डी गेस्ट हाउस, डीसीएफ कॉलोनी, राजकीय इंटर कालेज दुद्धी के आवासीय परिसर से होकर गुजरती है ,उक्त नहर की सफाई हेतु उपजिलाधिकारी दुद्धी सुरेश रॉय को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उक्त नहर में गन्दा पानी इकट्ठा रहता है और कूड़ा करकट भी जमा रहता है जिसकी सफाई न होने से बदबू दे रहा है जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका है । उपजिलाधिकारी महोदय ने नगर पंचायत के सचिव आलोक कुमार को निर्देशित किया कि अविलम्ब सफाई कराकर फोटो उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और कल मैं स्वतः निरीक्षण करुंगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात