सोनभद्र

ब्लाक कोआर्डिनेटर की गोली मारकर हत्या

(रामकुमार गुप्ता) सोनभद्र से सटे झारखंड गढवा के बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के तुलसीदामर घाटी में पीएम आवास के भवनाथपुर ब्लाक कार्डिनेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना शुक्रवार शाम की है। मृतक गढ़वा थाना क्षेत्र के झालुआ निवासी सिराज अहमद पिता अब्दुल अजीज अंसारी भवनाथपुर प्रखंड में कार्यरत थे। आफिस बंद होने के के बाद बाइक से अपने घर गढ़वा जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियो ने शुक्रवार देर शाम तुलसीदामर घाटी में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद राहगीरों द्वारा सिराज को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर एसडीपीओ प्रमोद केशरी, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, भवनाथपुर बीडीओ जयपाल महतो सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया। वही बीडीओ जयपाल महतो ने बताया कि मृतक द्वारा कोई शिकायत नही की गई है। घटना कैसे हुई अभी नही कह सकते है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन