सोनभद्र

गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा

विंढमगंज/ सोनभद्र( राम आशीष यादव)

स्थानीय कल्याण मंडप में आज गायत्री परिवार के परिजनों के द्वारा धूमधाम से गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। वही दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबंध श्री राम मंदिर के महंत मनमोहन दास जी के यहां भी गुरु पूर्णिमा पर भक्तों की काफी भीड़ रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में शिवकुमार के द्वारा दैनिक योगाभ्यास, गुरु पूजन, हवन , संस्कार, गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने कहा कि हमारे जीवन में गुरुओं का अहम महत्त्व है। गुरु हमें सत्य, निष्ठा, अहिंसा के साथ धर्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने गुरु पूर्णिमा की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक सनातन संस्कृति का समावेश किया गया है। जिसके फलस्वरूप देश में निष्ठावान, संस्कारवान, राष्ट्रभक्त का निर्माण हो रहा है ।

गौ पालन के तहत पशु अनुसंधान एवं शुद्ध देसी गायों का नस्ल तैयार किया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में जैविक कृषि का प्रचार प्रसार एवं अनुसंधान का कार्य भी अनवरत चल रहा है । गुरु पूर्णिमा पर 30 संस्कार कराए गए जिसमें अन्नप्राशन संस्कार विद्यारंभ संस्कार के साथ-साथ गायत्री महा मंत्र की दीक्षा भी कराई गई कार्यक्रम के समाप्ति के बाद विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर हुलास राम यादव,रघु सिंह, डॉक्टर हर्षवर्धन, प्रेमचंद गुप्ता, जगत नारायण,पन्नालाल कुशवाहा,उमेश जायसवाल, राजेश केसरी, रामदास कुशवाहा, अमित चंद्रवंशी, दीपक गुप्ता,नंदकिशोर गुप्ता, रामजन्म,जवाहिर, मनोज, अंकित जायसवाल मौजूद रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन