सोनभद्र

महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार पतरीहा गांव में सड़क के किनारे खेत में मिला था शव

विंढमगंज/सोनभद्र (राम आशीष यादव) विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते रविवार को सुबह पतरीहा गांव में सड़क के किनारे खेत में लखपतिया देवी उम्र लगभग 46 साल पत्नी स्वर्गीय अशरफी का शव मिला था। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित भी करके ले गए थे। मृतक महिला के मौत का खुलासा करने के लिए मृतिका का पुत्र शंखु कुमार के प्रार्थना पत्र के आधार पर स्थानीय पुलिस क्षेत्राधिकारी दुध्दि के कुशल नेतृत्व में आज आरोपी प्रवीण उर्फ परवीन बियार पुत्र शंभू बियार निवासी महुआ टोला पतरीहा को गिरफ्तार कर लिया, तथा उसके पास से महिला का मोबाइल भी बरामद किया। आरोपी को धारा 302, 3(2) 5 एससी एसटी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया।

बीते रविवार को घर से लगभग 100 मीटर दूर एक खेत में मृत अवस्था में पड़ी लखपतिया देवी के शव की खबर पर पूरे गांव में के ग्रामीण पहुंच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने मौके की हालात को देख उच्च अधिकारियों को अवगत कराया तत्पश्चात जिले से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करके ले गए थे।

मृतिका का पुत्र शंखु कुमार ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में यह जिक्र किया था कि शनिवार की शाम को मेरी मां को प्रवीण बियार पुत्र शंभू बियार ने अपने साथ लेकर के गया था तब से ही मेरी मां घर वापस नहीं लौटी। रात्रि को पास पड़ोस के घरों में भी पता लगाया परंतु पता नहीं चला। सुबह मौत की घटना की खबर सुना। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रवीण ने ही मेरी मां को मारपीट करने के बाद गला दबाकर मार डाला है।

मौत के कारणों व आरोपी का खुलासा करने के लिए दबिश दे रही पुलिस ने आज सुबह महुली तिराहे के पास से उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से मृतक लखपतिया का मोबाइल भी बरामद किया गया। आरोपी के द्वारा बताया गया कि शराब के लिए विवाद होने के बाद इस तरह की घटना कि जुर्म कबूल करने के बाद उसे सुसंगत धाराओं में मुकदमा करते हुए न्यायालय को भेज दिया गया।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App