सोनभद्र

बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने नकदी सहित जेवरात पर किया हाथ साफ

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता)

रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव में रविवार कि देर रात बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने नगद सहित लाखों का जेवरात चुरा ले गए जिससे हड़कंप मच गया
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव निवासी गोपाल साह पुत्र राम किशुन साह अपने सभी परिवार सहित घर में ताला बंद कर 1जुलाई को किसी काम से कोचस ( बिहार) गये हुए थे कि इसी बिच सोमवार के सुबह पड़ोसियों द्वारा फोन से सूचना मिली कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है जिससे वह घर पहुंचे तो देखें घर के ताला तोड़कर घर के अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ है जिसे हड़कंप मच गया घर में रखे हुए बक्से अलमारी अटैची आदि सारा सामान टूटा पड़ा एवं बिखरा हुआ था तलासी लेने पर पता चला कि घर में रखा हुआ लगभग सत्तर हजार रुपए नगद 1 जोड़ी सोने का झुमका, एक सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड़ी सोने की बाली, सोने के कान की बिजली,5 जोड़ी चांदी का पायल चोरी हो गया है घर वहीं सुचना पर पहुंची रायपुर पुलिस द्वारा तफ्तीश कर जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की बात कही
वैनी बाजार एवं गांव में दो तीन महीने के अंदर कई दफा चोरी हो चुकी है जिसमें सौर ऊर्जा पैनल गाड़ियों की बैटरी समरसेबल,मोटर,सहित अन्य चीजें चोरी हो चुकी है जिसमें खासकर क्षेत्र में फैले नशेड़ीयो
का हाथ रहता है लेकिन अभी तक एक भी चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा जिससे क्षेत्र के लोगों में भय के साथ आक्रोश का माहौल है।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन