सोनभद्र

खनन इंस्पेक्टर एंव एक्स आर्मी के जवानो की पिटाई के दौरान चालक फ्लाईओवर के निचे गिरकर हुआ जख्मी

उप-मुख्यमंत्री ने घटना की उच्चस्तरीय जाँच कराकर दोषियो पर सक्त कार्रवाई का दिया आश्वासन।

सोनभद्र(ओम प्रकाश गुप्ता)

मंगलवार की अलसुबह राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग फ्लाईओवर पर बालू लदी ट्रक के चेकिंग के दौरान चालक से खनन विभाग के इंस्पेक्टर ईश्वर चन्द्र तथा एक्स आर्मी के जवानो ने बेहरहमी से पिटाई के दौरान चालक किसी कारण वश फ्लाईओवर से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसके बाद खनन विभाग की टीम मौके से फरार हो गयी।सूचना पाकर पहुंचे पुलिस कर्मियो ने गंभीर रूप घायल चालक रवि शर्मा(30-वर्ष) को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।वही जिले मे दो दिवसीय दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री वृजेश पाठक ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान घायल चालक रवि शर्मा का हाल चाल लेते हुए मौजूद चिकित्सको समुचित इलाज कराने का निर्देश देते हुए घटना की उच्चस्तरीय जाँच कराकर दोषीयों पर सक्त कार्यवाही का आश्वासन दिये है। इस घटना से ट्रको मालिको मे गहरा आक्रोश व्याप्त है।

चालकों एंव वाहन स्वामियो का कहना है की खनन विभाग लोडिंग पॉइंट से ओवरलोडिंग पर रोक ना लगाकर सिर्फ रोड पर चेकिंग अभियान चलाकर ट्रक चालकों व ट्रक मालिको का उत्पीड़न के साथ जुर्माने व ट्रक सीज की कार्रवाई की जाती खनन विभाग द्वारा बालू पट्टटाधारक को संरक्षण प्राप्त है सोननदी मे बालू का अवैध खनन तथा बिना ई-एमएम पपत्र के ओवरलोडिंग बालू ट्रको को धड़ल्ले से दी जा रही है उस पर कोई कार्रवाई अमल मे नही लायी जाती सर्फ ट्रको पर एकतरफा कार्रवाई कर उत्पीड़न किया जा रहा है।
वही गंभीर रूप से घायल चालक के वाहन स्वामी उपेन्द्र यादव का कहना है की मेरी ट्रक का बालू का परमिट था लोढी पर कागजात चेक होकर निकली की फ्लाईओवर पर ट्रक का पहिया पंचर हो गया तभी मंगलवार की भोर मे खनन इंस्पेक्टर ईश्वर चन्द्र तथा एक्स आर्मी के जवानो ने जबरिया ओवरलोडिंग बालू कह कर मेरे चालक को मारपीट करने लगे उसी दौरान फ्लाईओवर ओभर से निचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया उन्होने खनन इंस्पेक्टर ईश्वर चन्द्र समेत एक्स आर्मी के जवानो पर एफआईआर दर्ज करा दोषी खनन इंस्पेक्टर तथा एक्स आर्मी के जवानो पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है बताते चले की दिनांक 12/12/2022 की सुबह राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग- लोढ़ी मे ओबर लोड गिट्टी बालू का पीछा करते समय खनिज विभाग के इंस्पेक्टर ईश्वर चन्द्र द्वारा स्वम बोलरो वाहन चलाकर ट्रक का पिछा करने के दौरान अनियंत्रित बोलेरो के चपेट मे आने से मार्निंग वाक पर निकली आरती देवी(35) निवासिनी लोढ़ी, थाना राबर्ट्सगंज की कुचल कर मौके पर मौत हो गयी थी। काफी हंगामे के बाद खनन विभाग के इंस्पेक्टर ईश्वर चन्द्र पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App