सोनभद्र

अपडेट – नक्सली के हमले में बाल बाल बचे चोपन इस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत ,एक नक्सली के पैर में लगी गोली,दो गिरफ्तार

चोपन /सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)

स्थानीय पुलिस और एसओजी की टीम ने बग्घा नाला के पास मंगलवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली समेत दो अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों इसी थाना क्षेत्र में चार दिन पहले कार लूट की वारदात में शामिल थे। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों पर 25-25 हज़ार का इनाम घोषित था। दोनों बिहार के किसी व्यापारी की हत्या के लिए निकले थे। वही इस मुठभेड़ ने जनपद में सनसनी फैला दिया खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए कल और आज जनपद में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद है ऐसे में नक्सलियों की गतिविधियों से हड़कम्प मंचा गया है वही ओबरा में दुसान कम्पनी में ये नक्सली पहचान बदलकर ठेकेदार के अंडर में काम कर रहे थे। वही नक्सलियों के गोली चलाने पर गोली पुलिस के स्कॉर्पियो वाहन के शीशे को छेद करते हुए आगे के बाई सीट में फंस गई संजोग रहा जी उस वक्त इस्पेक्टर खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बतादें की बदमाश चार दिन पूर्व गढ़वा से कार बुक कर चोपन के मालोघाट आए और फिर चालक की पिटाई कर कार लूट लिया था। घायल चालक को अवई नहर के पास छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। घटना में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। उनसे मिली जानकारी के आधार पर टीम अन्य दो बदमाशों की तलाश में लगी थी। शातिर लूटेरों को पकड़ने के लिए चोपन पुलिस व एसओजी संयुक्त टीम जगह जगह दबिश दे रही थी। इस बीच मुखबीर से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से दोनो बदमाश बग्घानाला के पास आ रहे हैं।

वही सूचना मिलते ही चोपन पुलिस ने जानकारी ओबरा व डाला पुलिस को दी। बग्घानाला पहुचते ही बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल पर बैठा लुटेरा 35 वर्षीय सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश पुत्र बैजनाथ राम निवासी ढाचाबार, थाना पाण्डू, जनपद पलामू (झारखण्ड) ने चोपन पुलिस की वाहन पर चार फायर झोक दिया। एक गोली पुलिस की वाहन पर लग गई। फायरिंग के दौरान चोपन थाना प्रभारी ख़ुद वाहन चला रहे थे। जवाबी फायरिंग में सुशील के दाहिने पैर मे गोली लगी।
सुशील पिस्टल सहित सड़क पर गिर गया और दूसरा लूटेरा 25 वर्षीय दिलिप पासवान पुत्र संजय पासवान निवासी बासडीह खुर्द थाना केतार जिला गढ़वा बाइक खड़ा कर भागने लगा। दोनों बदमाशों को घेरेबंदी करके दबोच लिया गया। उनके पकड़े जाने की सूचना उच्च अधिकारियों को देते हुए घायल बदमाश को चोपन सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App