सोनभद्र

हिण्डाल्को एच.आर. हेड ने सफाई कर्मियों संग मनाया अपना जन्मदिन

रेणुकूट/सोनभद्र(जी.के.मदान)
हिण्डाल्को क्ल्स्टर के एच.आर. हेड श्री जसबीर सिंह ने अपना जन्मदिन सफाई कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मनाया। एच.आर. विभाग के लॉन में बहुत ही सादे समारोह में संस्थान में कार्यरत सफाई कर्मियों को वैल्यूज़ मंथ कार्यक्रम के तहत सम्मानित करते हुए श्री जसबीर सिंह ने केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर हिण्डाल्को क्लस्टर के मुखिया श्री एन. नागेश ने गुलदश्ता भेंट कर श्री जसबीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।

संस्थान के इतने बड़े अधिकारी का जन्मदिन अपने बीच मनायें जाने पर सभी सफाईकर्मी बहुत ही गौरवान्वित थे और श्री जसबीर सिंह की सादगी एवं उनके मानवीय मूल्यों की हर कोई प्रशंसा कर रहा था। श्री जसबीर सिंह ने कहा कि आप सभी के साथ मनाया गया यह मेरा जन्मदिन मेरे लिए बहुत ही यादगार रहेगा और यह मुझे समाज के लिए कुछ न कुछ करते रहने की प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी सफाई कर्मियों ने जन्मदिन के केक एवं अल्पाहार का आनंद उठाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान