सोनभद्र

पल्सर बाइक सवार युवक ने महिला को मारा धक्का घायल

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ कस्बा पटना तिराहा ब्लाक रोड के सामने मेन रोड पर पल्सर बाइक सवार युवक ने पैदल चल रही महिला को धक्का मार दिया जिससे महिला बेहोश हो गई। दानिश पुत्र रोजन निवासी डुमरिया थाना रामपुर बरकोनिया किसी दूसरे की पल्सर बाइक नम्बर UP64 AH 8857 लेकर रामगढ़ कस्बे में पन्नूगंज थाने की तरफ जा रहा था कि ब्लॉक रोड पटना तिराहे पर पहुंचते ही पैदल चल रही महिला मालती पति शिव कुमार भारती (38) वर्ष निवासी गुरौटी थाना पन्नूगंज सोनभद्र को घायल कर दिया। घायल महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर उसका समाचार लिखे जाने तक इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान