सोनभद्र

विवाहिता ने घर के बडेर में फाँसी लगा कर दी जान परिजनों में कोहराम

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिंडारी टोला गोलवाडॉड के एक विवाहिता ने सोमवार शाम घर के बडेर में रस्सी के सहारे फाँसी से लटक कर अपनी जान देदी। घटना के समय घर के परिजन नही थे बाद में विवाहिता के देवरों ने घर पहुँचने पर दरवाजा बंद देखा तो बाउंड्री से कूद कर घर मे गए तो विवाहिता को लटकते देख लोगों के होश उड़ गए तत्काल मामले की सूचना ग्राम प्रधान रामसजीवन भारती को दी गयी मौके पर पहुँचे ग्राम प्रधान ने बीजपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को नीचे उतार कर पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज कर विधिक कारवाई में लग गयी। जानकारी के अनुसार अनिल भारती पुत्र रामसजीवन भारती की शादी दो वर्ष पूर्व दुद्धी थाना क्षेत्र के डूमरडीहा में श्यामविहारी भारती की पुत्री आरती उम्र 22 वर्ष के साथ हुई थी। मृतका आरती का एक आठ माह का बच्चा भी है। इधर मृतका के मायके से मंगलवार को पहुँचे परिजनों के साथ पिता श्यामविहारी ने थाने में तहरीर देकर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा कर न्याय की माँग की।प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा कर तहरीर के आधार पर पति अनिल भारती, ससुर रामसजीवन भारती, और सास सुशीला देवी के विरुद्ध दहेज एक्ट की धारा में केश दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बताया गया कि मृतका का पति रेनुकोट में काम करता है वह सूचना पाकर मौके पर भाग कर आया है। आरती ने यह कदम क्यों उठाया इस पर कोई कुछ बोलने से परहेज करता रहा। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए अनिल बराबर उनकी बेटी को मारता पिटता था। उधर मौके पर पहुँचे सीओ दुद्धि रामअशीष मिश्रा नायब तहसीलदार विशाल कुमार पासवान ने मौका मुआयना कर लोगों से बयान दर्ज कर बारीकी से जाँच पड़ताल बाद प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह और उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App