सोनभद्र

दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 19 नामांकन दाखिल

दुुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। दुद्धी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2023-24 के लिए नामांकन के दुसरे व अंतिम दिन गुरुवार तक विभिन्न पदों के लिए कुल 19 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
इस बाबत जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार सिंह व वरिष्ठ मेम्बर रामदुलारे गुप्ता ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडेय व बलवंत सिंह ने दाखिल किये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद के लिए दो नामांकन प्रदीप कुमार व आनंद कुमार ने दाखिल की। उपाध्यक्ष दस वर्ष से ऊपर दो पद के लिए विपिन बिहारी,वीरेन्द्र कुमार,ओमप्रकाश अग्रहरि व पवन कुमार दुबे ने दाखिल की। उपाध्यक्ष दस वर्ष से कम में दो पद के लिए राकेश कुमार व जसपाल सिंह, सचिव के लिए
दिनेश कुमार, बबीता गुप्ता व संजय कुमार कनौजिया, कोषाध्यक्ष के लिए राजेश रंजन चौधरी, सहसचिव प्रशासन के लिए घनश्याम यादव, सहसचिव प्रकाशन के लिए यशवंत कुमार एवं गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर छः पद के लिए दुबेश प्रकाश व संतोष कुमार ने नामांकन दाखिल किया।
इल्डर कमेटी के चेयरमैन श्री सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच एवं उसी दिन 2 बजे से सायं 4 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी और वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन की जायेगी। इसके बाद 23 जनवरी को मतदान व परिणाम की घोषणा की जायेगी। इस दौरान सदस्य सुरेंद्र दत्त उपाध्याय, रविकांत एवं कृष्णदेव चुनावी प्रक्रिया में डटे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App