सोनभद्र

एमडीसी एडवांस कम्प्यूटर अकेडमी का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) शिवा पार्क स्थित माइंड डेवलपमेंट सेंटर का दो वर्ष पूर्ण हो जाने व एमडीसी एडवांस कम्प्यूटर अकेडमी का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री प्रशांत श्रीवास्तव (जन सम्पर्क अधिकारी, हिंडाल्को) ने दीप प्रज्ज्वलित व फीता काट कर किया। इसके अलावा माइंड डेवलपमेंट सेंटर के बच्चों ने अपने अदभुत व अनोखे प्रतिभा को प्रदर्शित किया। जैसे – आंखों पर पट्टी बांध कर सभी वस्तुओं की पहचान करना, दोनों हाथों से एक साथ लिखना एवं अपनी स्मरण शक्ति की कला कौशल को प्रस्तुत किया, जिसे देखकर कार्यक्रम में आए हुए सभी लोग दंग रह गए, सभी लोगों ने बहुत ही सराहना किया।
कार्यक्रम में चार बच्चे विजेता बने शुभम, रोशनी, श्रेयांश सिंह व आभा शर्मा, मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, नगर के सम्मानित पत्रकार बंधु, माइंड डेवलपमेंट सेंटर के पदाधिकारी श्री मुकेश झा ( डायरेक्टर), श्री दिवाकर द्विवेदी (डायरेक्टर), श्री अमरेश कुमार सिंह (टेक्निकल मैनेजर), श्री रवीन्द्र सिंह (कम्प्यूटर अध्यापक) व बच्चों के अलावा उनके माता – पिता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App