सोनभद्र

भाकपा माले ने स्थानीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल नामित 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा तहसीलदार को

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने स्थानीय तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल नामित 10 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार दुद्धी को सौंपा। भाकपा माले के राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव व तहसील प्रभारी बिगनराम गोंड़ संयुक्त रूप से बताया कि मांग पत्र में वनाधिकार कानून के तहत किन-किन गांव में पट्टा मिला है सूची उपलब्ध कराने, मनरेगा मजदूरी का तत्काल भुगतान, व्यापक स्तर पर मनरेगा कार्य चालू करने सर्वे के दौरान जमीनों का हेरा फेरी मामले में रोक लगाने, बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने, स्थानीय लोगों को सस्ता बालू बोल्डर उपलब्ध कराने, गरीब किसान मजदूरों का बिजली बिल माफ व सस्ती बिजली दर पर उपलब्ध कराने, महंगाई पर रोक लगाने, एससी एसटी आरक्षण को समाप्त करने की साजिश को बंद करने, खाद्यान्न वितरण प्रणाली में गरीबों को प्रति यूनिट कम से कम 15 किलो राशन दिए जाने, राशन में दाल, तेल, नमक, चना सहित अन्य सामान दिए जाने, दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा करने, बढ़ती हुई बेरोजगारी को नियंत्रण करने, रोजगार के नए अवसर को बढ़ाए जाने जैसी मांगों का उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर प्रभु सिंह, सुरेश कोल, शंकर कोल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App