सोनभद्र

टोल प्लाजा पर कर्मियों ने लोगो को दी यातायात नियमों की जानकारी,की निर्धारित गति सीमा से वाहन चलाने की अपील

सोनभद्र-(नीरज भाटिया)टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत टोल कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। टोलवेज लिमिटेड के महाप्रबंधक रामजन पटेल ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील के साथ कहा कि मोटर साइकिल चलाते समय हेलमेट और कार में सीटबैल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति की मदद बेहिचक करे, क्योंकि अब मदद पहुंचाने वाले व्यक्ति की किसी भी प्रकार की पुलिस अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा पूछताछ नही की जायेगी।

सीनियर प्लाजा मैनेजर नीरज कुमार सिंह व डिप्टी मैनेजर सोनू कुमार सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। यातायात सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए टोल प्रबंधक श्री पटेल ने कहा कि वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलायें। ओवरस्पीडिंग सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर चालक का ध्यान ड्राइविंग से भटक जाता है जिससे दुर्घटनाएं होती है। नींद, नशा अथवा थकान की स्थिति में वाहन न चलायें। ऐसा करने पर आप स्वयं दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे होते हैं। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करना आत्महत्या के बराबर है जो कि कानूनन अपराध है। इस दौरान सदानंद यादव,आशीष यादव,प्रदीप पांडेय,विकेश कुमार सिंह,संतोष शर्मा,भगवान प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App