सोनभद्र

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति नामित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय तहसील परिसर के श्री रामलीला मंच पर बुधवार को आंतकवाद के विरोध में “बजरंग दल” के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति नामित ज्ञापन तहसीलदार दुद्धी को सौंपा। बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुद्धी तहसील प्रांगण पहुँच कर बीते दिनों देश के अलग अलग हिस्सों में हिंदुओं के ऊपर हमला कर हिंदू समाज को आतंकित करने का षड्यंत्र करने वालों के विरोध जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। संदीप गुप्ता ने कहा कि “आज देश एक विकट परिस्थिति से जूझ रहा है जिसकी ओर हम महामहिम ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। देश में जिहादी तत्व घृणा और आतंक का वातावरण निर्माण कर रहे हैं। कभी “सर तन से जुदा गैंग” सक्रिय होता है तो कभी ‘लव जिहाद’ या ‘जिहाद’ के अन्य प्रकारों से हिंदू समाज को आतंकित करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। हिंदू संगठनों उनके कार्यकर्ताओं और हिंदू नेताओं पर हमले कर उनकी हत्या करने की कई घटनाएं सामने आई हैं । 8 जनवरी 2023 को असम के करीमगंज जिले के लोविरपुरा में बजरंग दल के एक 16 वर्षीय कार्यकर्ता शंभू कैरी की एक जिहादी द्वारा चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। पिछले 2 वर्षों में ही बजरंग दल के 9 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है और 32 कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं, जो घटना अभी दिल्ली में हुई है वह भी चिंता पैदा करती है जिसमें दो हत्यारों ने एक हिंदू व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी और उसके 32 टुकड़े करने के बाद कहा कि उसके निशाने पर कई हिंदू नेता भी हैं। आतंक फैलाने के लिए किए गए इन हमलों में दो नई रणनीतियां सामने आ रही हैं। हमलों के लिए नाबालिगों को आगे किया जा रहा है जो बकरों की कुर्बानी और मदरसों की शिक्षा के कारण पहले से ही क्रूरता और घृणा से कूट-कूट कर भरे होते हैं। कई घटनाओं में उन्होंने हत्या करने वाले गैंग को भी सुपारी दी है जैसा कि दिल्ली के हत्याकांड से स्पष्ट हुआ है।” विहिप विभाग मंत्री राजेश सिंह ने मांग करते हुए कहा कि घृणा फैलाने व झूठे विक्टिम कार्ड खेलकर मुस्लिम समाज को भड़काने वाले लोगों पर नियंत्रण करने के लिए एक कठोर कानून बनाया जाए। वहीं इन हमलों में सम्मिलित अवयस्कों को वयस्क के समान माना जाए जिससे अवयस्कों को मिलने वाला संरक्षण इन क्रूर हमलावरों और हत्यारों को न मिल सके। ऐसे हमलों में अक्सर हिंसा के लिए प्रेरित करने वाले तत्व विभिन्न नामों से सामने आते रहते हैं। सिम्मी, पीएफआई व सिटीजन फोरम आदि केवल नाम है, प्रेरक तत्व जिहादी विचारधारा है जिस पर रोक लगाने के लिए एक आवश्यक कठोर कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह विश्वास करते हैं कि उनके कुशल नेतृत्व में वर्तमान सजग व सशक्त केन्द्र सरकार हिंदू समाज को हिंसा और घृणा के इस वातावरण से अवश्य मुक्त कराएँगी। इस दौरान विहिप विभाग संगठन मंत्री सतीश, , जिला सुरक्षा प्रमुख विकास जौहरी, प्रखण्ड अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सह संयोजक भानुप्रताप सिंह, रेणुकूट संयोजक अशोक मौर्या, सह संयोजक मोहित जायसवाल, अनुराग त्रिपाठी, पीयूष कांशकर, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में युवक को भेजा जेल। सपा लेकर भाजपा में आ जाएं अखिलेश - विधायक भूपेश चौबे का पलटवार, बोले आफर देकर मुख्यमंत्री नही बनते अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर...
Download App