सोनभद्र

एसडीएम, सीओ व खनन सर्वेयर की टीम ने बालू साइडों पर की छापेमारी

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। क्षेत्र के बालू साइडों पर मंगलवार को एसडीएम की अगुवाई में संयुक्त टीम की छापामारी से खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया। खननस्थल पर मची अफरा तफरी के बीच मौके पर सीओ एवं खनन सर्वेयर के साथ पहुंचे संयुक्त दस्ते ने घंटो जांच पड़ताल कर वापस लौट आये। हालांकि टीम द्वारा मौके पर किसी तरह की कारवाई नहीं की गई।
जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा व खनन सर्वेयर योगेश शुक्ला पुलिस फ़ोर्स एवं राजस्व कर्मियों के साथ कोरगी व पीपरडीह बालू साइड पर धमक पड़े। दोनों खनन स्थलों का बारीकी पूर्वक निरीक्षण करने के साथ ही लीज पर दिए गये खनन क्षेत्र की पत्रावलियों के साथ मिलान किया। इसके साथ खनन में प्रयोग करने वाले मशीनों को भी कैमरे में कैद कर अपनी रिपोर्ट में शामिल किया। खनन संचालन को लेकर आसपास के ग्रामीणों से भी टीम के सदस्यों ने पूछताछ किया। इस बाबत एसडीएम श्री मिश्रा ने बताया कि शीर्ष अधिकारीयों द्वारा गठित की गई तीन सदस्यीय टीम ने क्षेत्र के दोनों बालू साइड का जांच पड़ताल किया है। इसकी संयुक्त रिपोर्ट तैयार करके शीघ्र ही जिला प्रशासन को दे दिया जाएगा। इसके पश्चात मिले दिशा निर्देश के तहत आगे की कारवाई की जाएगी। इसी क्रम मे स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान संघ पदाधिकारियों ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना में सस्ते बालू के लिए मंगलवार को एसडीएम दुद्धी को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को दुद्धी तहसील में प्रधानसंघ उपाध्यक्ष गुंजा देवी ने अन्य प्रधानों के साथ एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा को जानकारी देते हुए कहा कि बालू साइट से सस्ते दर में आवास लाभार्थियों को दिया जाए। प्रधानसंघ के पदाधिकारी गुंजा देवी, अरविंद जायसवाल, दिनेश यादव, सुरेंद्र सिंह, विमल यादव, प्रधान प्रतिनिधि बुन्देल चौबे, अभय जायसवाल, ब्रजेश कुशवाहा ने कहा कि कोरगी, पिपरडीह बालू खनन क्षेत्र से हटकर खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। भारी वाहनों से यहाँ के बालू दिल्ली, लखनऊ, बनारस जैसे अन्य शहरों में भेजा जा रहा है। लेकिन स्थानीय क्षेत्र में ट्रैक्टर से खनन होने पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर दिया जाता है। एसडीएम दुद्धी शैलेंद्र मिश्रा ने आश्वसन दिया कि ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी सहित शासन को भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App