सोनभद्र

दुद्धी बार का चुनावी कार्यक्रम घोषित, 23 को होगा मतदान

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। मंगलवार को दुद्धी बार एसोसिएशन की चुनावी कार्यक्रम घोषित होते ही नई कार्यकारिणी के गठन की कवायद तेज हो गयी।
इल्डर कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार सिंह ने सत्र 2023-24 के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित करते हुए कहा कि चुनाव में सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि सीमित अवधि में निष्पक्ष चुनाव कराना इल्डर कमेटी की प्राथमिकता है।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 18 व 19 जनवरी 2023 समय 11 बजे से साायं 4 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण एवं जमा होगा, 20 जनवरी को 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच एवं उसी दिन 2 बजे से सायं 4 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी एवं उसके बाद वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन होगा। जबकि मतदान 23 जनवरी को 11 बजे से सायं 3.00 बजे तक होगा। मतदान के पश्चात सायं 4 बजे से मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। चेयरमैन श्री सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सुविधानुसार शीघ्र करायी जायेगी। इस दौरान इल्डर कमेटी सदस्य रामदुलारे गुप्ता, सुरेंद्र दत्त उपाध्याय, रविकांत,कृष्णदेव चुनावी प्रक्रिया में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App