सोनभद्र

शराब के नशे में युवक ने लगाई आग, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीडर में शनिवार की रात एक युवक शराब के नशे में खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा लिया। आग लगने के बाद उठ रहे लपटों के बीच गिरा युवक जब चिल्लाने लगा तो घर वालों ने तत्काल उसके शरीर पर कम्बल वगैरह डाल कर उसके आग को बुझाया। परिजन रात 12 बजे के करीब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया। प्रदीप 28 वर्ष पुत्र संतोष पटेल निवासी घर में किसी बात को लेकर अपने शरीर पर लगा लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जल गया। परिजनों ने बताया कि प्रदीप शराब का आदी है। शनिवार की रात घरेलू बात को लेकर घर वालों से झगड़ रहा था। इस बीच जब घर के लोग सो गए तो उसने आग लिया। डॉ शाह आलम ने बताया की मरीज लगभग 30 परसेंट प्रतिशत जला हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करके इलाज की जा रही है। बर्न यूनिट की व्यवस्था ना होने से जले हुए मरीजों के लिए थोड़ी परेशानी जरूर होती है, लेकिन इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक के अनुसार मरीज की स्थिति में सुधार बताया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App