सोनभद्र

जयश्री फाउंडेशन ने दूसरे दिन गरीब जरूरतमंदों में बांटे 194 कम्बल

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी) जयश्री फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष गुप्ता की अगुवाई में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी तहसील क्षेत्र के दुरूह गांव कोरगी के टोला खुटा परसा, डुमरा व चक डुमरा में कैम्प लगाकर 194 गरीब बुजुर्गों में कम्बल वितरित किये।

कम्बल वितरण के दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि समाज के अति निर्धन व गरीब लोगों तक लाभ पहुँचाना संस्था का लक्ष्य है। इस हाड़ कंपाती भीषण ठंड व गलन को देखते हुए गांव के निर्बल व कमजोर वर्ग के जरूरतमंदो में कम्बल का वितरण का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है।
। उन्होंने कहा कि रविवार को 200 गरीब जरूरतमंदो में कम्बल का वितरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 194 लोगों को कम्बल वितरित की गई। कम्बल पाकर गरीब एवं बुजुर्ग लाभार्थियों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। कम्बल वितरण के दौरान फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष आकांक्षा, सह सचिव प्रेमचंद गुप्ता,उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, सदस्य विवेक तिवारी, मनीष कुमार,दिनेश कुमार,अजीत कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App