सोनभद्र

शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता मे एनसीएल सीएमडी से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओ पर चर्चा किया

अनपरा/सोनभद्र राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा सोनभद्र व सिंगरौली जिले के प्रभारी शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता मे क्षत्रिय समाज का एक दल सिंगरौली स्थित एनसीएल मुख्यालय मे सीएमडी भोला सिंह से नव वर्ष के उपलक्ष्य मे औपचारिक मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओ पर चर्चा कियाl बैठक मे सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी संजय प्रताप सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कोलडोमरी बालकेश्वर सिंह उर्फ बांके सिंह,ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह,एरिया महामंत्री बीएमएस मनोज सिंह,एरिया महामंत्री सिंगरौली बीएमएस पी के सिंह, समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार आदि ने सीएमडी भोला सिंह से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की बधाई दिया तथा सोनभद्र व सिंगरौली मे व्याप्त सड़क प्रदूषण पर सीएमडी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस दिशा मे ठोस पहल की मांग कीl सीएमडी ने लोगो को आश्वासन दिया किया कि एनसीएल पर्यावरण प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा मे तेजी से काम कर रहा है l सिंगरौली व सोनभद्र जिले के जिन खदानो मे सड़क मार्ग से कोयला परिवहन हो रहा है वह पूरी तरह से खदान के अंदर से सड़क बनाकर किया जायेगा जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है l 2025 तक सड़क मार्ग से कोयला परिवहन पूरी तरह से बंद हो जायेगाlश्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा सोनभद्र व सिंगरौली जिले के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री ने एनसीएल के सामाजिक क्षेत्र मे किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एनसीएल के मुखिया सीएमडी भोला सिंह के नेतृत्व मे देश के कोने कोने को रोशन करने मे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है एनसीएल के अधिकारी विषम परिस्थिति मे भी कार्य कर देश मे कोयले की किल्लत नहीं होने दे रहे है। इस अवसर पर सिंगरौली के पार्षद शेखर सिंह,वरिष्ठ पत्रकार आर पी सिंह समाजसेवी नंदू बाबू,अजीत सिंह सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App