सोनभद्र

राजकीय पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के 7 पदों के लिए कुल 18 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थित भाऊ राव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज में वर्ष 2022-23 के लिए छात्र संघ चुनाव के 7 पदों के लिए कुल 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 10 बजे शुरु हुई जो शाम 4 बजे तक चली। विभिन्न पदों के लिए रविवार को कुल 18 फॉर्म छात्र नेताओं द्वारा खरीदा गया।
निर्वाचन अधिकारी मिथलेश कुमार गौतम व सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ बृजेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि रविवार को कुल 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।बताया कि 9 जनवरी को नामांकन पत्रों की दाखिला की प्रक्रिया चलेगी।सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।10 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा वैध प्रत्याशियों की सूचि जारी कर दी जाएगी।12 जनवरी को नाम वापसी तथा प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 17 जनवरी को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक मतदान होगी तथा उसी दिन 3 बजे से मतगणना तथा परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी।
उधर कड़ाके ठण्ड में छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है, और छात्र संघ चुनाव में विभिन्न दलों के नेता भी छात्र संघ चुनावी पैनल सेट करने में जुटे हुए हैं।शनिवार व रविवार को भाजपा व सपा के छात्र नेताओं का डेलिगेशन छात्र संघ चुनाव के लिए पैनल बनाने में जुटा रहा।हालांकि रविवार तक किसी भी पार्टियों ने छात्र संघ चुनाव को लेकर अधिकृत पत्र जारी नही कर सकी।सोमवार को नामांकन पत्रों की दाखिला के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की कौन प्रत्याशी किस पार्टी का चेहरा होगा।
प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार व मुख्य शास्ता डॉ रामसेवक सिंह यादव ने बताया कि 9 जनवरी को नामांकन पत्रों की दाखिला में प्रत्याशी तथा प्रस्तावक को ही अंदर आने की अनुमति होगी।उन्होंने बताया कि प्रत्याशी व प्रस्तावक दोनों के लिए परिचय पत्र तथा ड्रेस कोड अनिवार्य है। छात्र संघ चुनाव लिंगदोह कमेटी के अनुसार सम्पन्न होगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App