सोनभद्र

बोरिंग से कथित गैस निकलने से ग्रामीण स्तब्ध

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल ब्लाक क्षेत्र के बेलवनिया गांव में बोरिंग से कथित गैस निकलने से ग्रामीण स्तब्ध हो गए हैं। कुछ दिनों पूर्व बेलवानिया गांव में पानी पीने के लिए एक खेत में बोरिंग कराई गई।पानी तो नही निकला लेकिन गैस निकलने से लोगों की उत्सुकता शांत नही हो रही है। बोरिंग से आवाज के साथ गैस निकलने निकलने पर लोगों ने माचिस तीली जलाकर टेस्ट किया तो आग जलने लगी। ग्राम प्रधान ने बताया कि गत 3 जनवरी को गांव के मगरू यादव के खेत में बोरिंग करवाई गई। मौके से पानी निकला बाद में गैस जैसी हवा की आवाज सुनी गई। जिसके बाद आज तक गैस निकलने क्रम जारी है।टेस्ट के लिए ग्रामीणों द्वारा बोरिंग पर बोरिया रखकर माचिस की तीली जलाई गई जिसके बाद आज की आग लौ जलने लगी।किसान द्वारा 400 फीट की बोरिंग करवाई गई।बोरिंग सफल रही लेकिन इस तरह से गैस का निकलना कौतूहल का विषय बना हुआ है। 5 दिनों के बाद भी इस तरह से गैस का रिसाव समझ से परे है। बताते चलें कि यह क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र है।जहां अक्सर पहाड़ियों से धुआं निकलने की खबरे आती रहती हैं। हालाकि सोनभद्र के भूगर्भीय दायरे में बाक्साइट,चुना पत्थर, अभरक,लौह अयस्क,कोयला समेत और भी खनिज सम्पदाएँ जमींदोज हैं तो यहाँ मौके पर मौजूद लोग इसमें कार्बाइड और रसौई गैस व गैस वेल्डिंग के समय की उठती गंध बता रहे हैं तो किसी दूसरे खनिज के आंकलन भी किये जा रहे हैं। भूगर्भीय परिवर्तन से पृथ्वी के अंदर होने वाली हलचल से खनिज पदार्थों के रूप परिवर्तन के क्रम में ऐसे आश्चर्य देखे जाते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App