सोनभद्र

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) चतरा विकास खंड के ग्राम पंचायत नौडीहा के नाको उप स्वास्थ्य केंद्र नाको में आज दोपहर 11 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन शिविर मे 270 रोगियों में निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सोनभद्र, उपकार सर्जिकल व मित्र हॉस्पिटल सोनभद्र के सौजन्य से व्यवस्थापक पन्नूगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत नाकों उमेश चौबे के सहयोग से शिविर का आयोजन कर रोगियों को दवा वितरण के साथ लगभग 50 कंबल का वितरण कराया गया वितरण महिलाओं में ,लड़कियों में 50 मेडिसिन किट, 50 मास्क व 50 साबुन का भी वितरण किया गया। दोपहर लगभग 3 बजे तक यह कार्यक्रम हुआ आयोजन शिविर में डॉ0 एस के मंजूल, डॉक्टर संतोष मौर्य, डॉक्टर अभिजीत राय, डॉक्टर स्नेहा मंजूल, डॉ अनुपमा मौर्य, डॉक्टर आर एस सिंह, डॉक्टर अनुमेहा राय समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे ।
इस दौरान व्यवस्थापक नौडीहा निवासी उमेश चौबे के साथ ग्राम प्रधान नौडीहा संगीता चौबे, राम प्रवेश चौबे, राजू चौबे, सौरभ चौबे समेत तमाम ग्रामीणों की मौजूदगी रही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न हुआ

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App