सोनभद्र

राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने गरीबो असहायो के बिच मे किया कंबल का वितरण

चोपन सोनभद्र( गुड्डू मिश्रा)समाज कल्याण अनुसूचित जाति एंव जनजाती कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने रविवार को कनछ ग्राम पंचायत भवन मे शिविर लगाकर भीषण ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए ,असहाय, निर्धन, व विकलांगो तथा जरूरत मंदो को कंबल वितरण किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार है गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजना में चलाया जा रहा है जिससे गरीबो असहायो की समस्या दुर हो सके।उत्तर प्रदेश सरकार इस भीषण ठंड व शीतलहर को देखते हुए निर्धन,असहाय वृद्धजन,विकलांगों में कंबल वितरण कराया जा रहा है।तकरीबन 400 कंबल कनछ ग्राम पंचायत मे आज वितरण किया है आगे जरूरत मंदो को चिन्हित कर के सभी ग्राम पंचायतो मे कंबल का वितरण कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीआदिवासियो गरीबो के उद्धान के लिए घर घर मे बिजली हर घर मे नल योजना आवास,शौचालय चला रही है गरीबो जरूरत मंदो के लिए तमाम कार्य कर रही है जल्द ही पटवध- बसुआरी मार्ग का निर्माण होगा जिसकी एनओसी वन विभाग से मिल गयी शेष सैचुरी रेंज होने के नाते बीस किलोमीटर की एनओसी बाकी है जिसे दिलाने का प्रयास हो रहा है एनओसी मिलते ही यह मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा यह मार्ग निर्माण हो जाने से लोग बिहार राज्य तक की यात्रा कर सकेंगे। इस अवसर पर उनकी धर्म पत्नी चोपन ब्लाक प्रमुख लीला देवी, एसडीएम ओबरा राजेश सिंह, तहसीलदार ओबरा शुनील कुमार, ग्राम प्रधान कनछ कनई गोंड, संजीव त्रिपाठी,गणेश जायसवाल,दीपक दुबे सरद कुमार गोंड, गुड्डु गोंड गजान्द गुप्ता समेत भारी संख्या मे नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अपना दल एस के वरिष्ठ नेता श्यामाचरण गिरी ने किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत
Download App