सोनभद्र

गुरु गोविंद सिंह जी की 355 वां प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

चोपन/सोनभद्र ( गुड्डू मिश्रा)

सिख पंथ के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की जयंती पर स्थानीय गुरुद्वारे में सर्वप्रथम विशाल लंगर का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होकर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद चखा। आये हुए अतिथियों का कमेटी के द्वारा सरोपा देकर सम्मानित किया गया। ततपश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कीर्तनमयी शोभायात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: वहीं पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। रास्ते में तमाम श्रद्धालुओं ने सबीलें लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराई और प्रसाद वितरण किया। शोभा यात्रा के आगे सिख युवक गदका आदि करतब दिखा रहे थे। इसमें शामिल पंच प्यारे

शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र रहे। गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से विशाल कीर्तनमयी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सिख सुमदाय के सैकड़ो महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शोभा यात्रा के आगे पंच प्यारों का दल चल रहा था। जो आकर्षण का केंद्र रहा। मिर्जापुर से आये युवकों के एक समूह ने तरह तरह के करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया। महिलाएं शबद कीर्तन करती चल रही थीं। बच्चे गुरुवाणी गा रहे थे। शोभा यात्रा में भव्य तरीके से सजे वाहन शामिल थे। शोभायात्रा के बीच गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी भी शामिल थी। इसके पीछे रागी जत्थे शबद कीर्तन करते चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से होते हुए प्रितनगर, स्टेशन रोड, मेन रोड होते हुए फिर गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के लिए गुरुद्वारे को भव्य रूप से सजाया गया था। जगह-जगह शिविर लगाकर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। जिसमे आदर्श प्रेस क्लब चोपन के पत्रकारों ने शामिल लोगों को चाय नाश्ता कराया और प्रसाद वितरण किया।

शोभायात्रा में अध्यक्ष प्रेम सिंह, सतनाम सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली,दीपक सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी,कवलजीत सिंह,बलविंदर सिंह,शेर खान,जितेंद्र सिंह,महताब सिंह,पतविन्दर सिंह,अजीत सिंह,संजय जैन,प्रदीप अग्रवाल,अशोक सिंघल,अनील, मयंक सिंह, दलबीर सिंह,अमन,अनीश अहमद,रमेश सोनी, विवेक यादव सहीत गुरूद्वारा इंटर कॉलेज के स्काऊट के बच्चे आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत अपने पूरे दरबल के साथ मुस्तैद रहे|

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App