सोनभद्र

संजीव गोंड की पहल से जिले मे सुपर फास्ट ट्रेनों के ठहराव,ओबर ब्रिज, समेत नेटवर्किंग समस्याओं से जल्द मिलेगी निजात

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) समाज कल्याण अनुसूचित जाती एंव जनजाती कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने जनपद सोनभद्र की मूल चूक समस्याओ को लेकर दिल्ली मे केन्द्रीय रेल,संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री,भारत सरकार अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर रेलवे क्रासिंग ओबर ब्रिज निर्माण, नगर पंचायत चोपन मे गांव जाने वाले रेलवे पर ओबर ब्रिज निर्माण,ग्राम पंचायत पनारी के अन्तर्गत कडिया फफराकुंड ग्राम पंचायत हथवानी के अन्तर्गत जोगीहीह अंडर पास पुलिया निर्माण तथा पहाडी व दुरह क्षेत्रो मे मोबाइल टावर ना होने से नेटवर्क कनेक्टविटी की घोर समस्याओ से निजात दिलाने तथा जनपद सोनभद्र से होते हुए लखनऊ आने-जाने हेतु सुपरफास्ट ट्रेनो को चलाने व स्टॉपेज भी कराने की मांग की है जिस पर केन्द्रीय मंत्री सभी समस्याओ पर जल्द से जल्द सामाधान कराने का आश्वासन दिया है इससे जनपद के निवासियों ने राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड के प्रति आभार व्यक्त की है।वही राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा है की जनपद सोनभद्र से होकर लखनऊ तथा दिल्ली के लिये सुपर फास्ट ट्रेन चलने व टहराव होने से सोनभद्र के लोगो को काफी सुबिधा मिलेगी। राबर्ट्सगंज व चोपन मे ओबर ब्रिज बन जाने से जाम की समस्या समाप्त होगी।पहाड़ी व दूरह क्षेत्र के कुछ स्थानो पर मोबाइल नेटवर्क समस्या है वहां नेटवर्क कनेक्टविटी हो जाने से हर ग्रामीण डिजीटिली कार्य कर सकेंगे। इन सभी समस्याओ को लेकर केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर पत्र सौंपा है जिसे मंत्री जी ने समुचित कार्रवाई करा कर सभी समस्याओं पर समाधान का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App