सोनभद्र

डकैती के 25 हजार इनामिया अपराधी को साजिद,देवेंद्र प्रताप और राबर्ट्सगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

सोनभद्र डकैती के 25 हजार इनामिया अपराधी को साजिद,देवेंद्र प्रताप और राबर्ट्सगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे। लोढ़ी टोल प्लाजा से 500 मीटर आगे से सुखनन्दन प्रजापति पुत्र रामलाल प्रजापति निवासी हरिहरपुर सरई सिंगरौली के साथ हुई रुपये 80,700 डकैती की घटना के सम्बन्ध में राबर्ट्सगंज थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 0407/2022 आईपीसी की धारा 395,412 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने सर्विलांस प्रभारी साजिद सिद्दीकी, एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह और राबर्ट्सगंज पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिशा निर्देश दिया था। इस टीम ने बरैला महादेव मन्दिर जैत के पास से उपरोक्त घटना में फरार 25 हजार के ईनामिया ललई पुत्र रामसेवक, निवासी गुरमुरा, चोपन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 साजिद सिद्दीकी सर्विलांस प्रभारी
2 निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी एसओजी
3 प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा राबर्ट्सगंज
4 एसआई प्रमोद यादव, प्रभारी चौकी हिन्दुआरी
5 हे का जगदीश मौर्या, हे का अमर सिंह, हे का शशि प्रताप सिंह, हे का अतुल सिंह, का सतीश कुमार सिंह, का रितेश सिंह पटेल, का प्रेमप्रकाश चौरसिया,का अजीत कुमार यादव एसओजी स्वाट टीम
6 आरक्षी रमेश गौंड़, आरक्षी आशीष कुमार, थाना राबर्ट्सगंज

सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App