सोनभद्र

परिवहन विभाग की तरफ से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) परिवहन विभाग की तरफ से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हो गया है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार रथ को रवाना किया। संत कीनाराम पीजी कालेज में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, विशिष्ठ अतिथि जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश देने वाले प्रचार वाहनों को मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान 4 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान दो जागरूकता वाहन शहर के समस्त मार्गो, चौराहों, सभी तहसील, ब्लाकों, थानों में घूम-घूमकर जन-सामान्य को यातायात नियमों के पालन को जागरूक करेंगे। विधायक ने कहा कि ऐसा क्यों है कि पुलिस-प्रशासन के भरसक प्रयासों के बाद भी जनसामान्य के मध्य जागरूकता उत्पन्न कराने के लिए बार-बार सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करना पड़ता है। उसके बाद भी सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामलों में हमें कोई बीमारी होने पर उसका इलाज आदि कराने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है किन्तु सड़क दुघर्टना होने पर सुरक्षा उपकरण हेलमेट, सीट बेल्ट न पहने होने पर लगने वाली गंभीर चोटों का परिणाम केवल मौत होती है। इलाज करने का समय भी नही मिलता। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि वे स्वयं के साथ अपने मित्रों, परिचितों, स्वजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं हमारे निजी जीवन के साथ-साथ देश को आर्थिक, सामाजिक क्षति पहुंचाती हैं। अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में 20 से 40 वर्ष आयुवर्ग के व्यक्ति के ऐसे लोगों की जन क्षति होती है जो कि अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके बाद उनके परिवार की स्थिति दयनीय हो जाती है। इन दुर्घटनाओं के मुख्य कारण ओवर स्पीड, खराब रोड डिजाइनिग, खराब मौसम होते हैं। आजकल वाहन स्वामी ऐसे वाहन दौड़ाते है कि न जाने कौन सी इमरजेंसी है जबकि सड़क पर इमरजेंसी केवल फायर सर्विस, एंबुलेंस, पुलिस-प्रशासन को किसी आपात स्थिति में जान -मान हानि बचाव को होती है। हमें वाहन इस सावधानी से चलाना चाहिए कि दुर्घटना कभी भी-कहीं भी हो सकती है। इस अवसर पर चोपन ब्लाक प्रमुख लीला गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, एआरटीओ प्रशासन धनबीर यादव, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश्वर सिंह व संभागीय निरीक्षक आलोक यादव ने भी विचार व्यक्त किए। आयोजक एआरटीओ धनबीर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत अधिकाधिक प्रचार प्रसार करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का हम सबको प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में सीओ ट्रैफिक अमित कुमार, यातायात पुलिस के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, डॉ गोपाल सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे। संत कीनाराम पीजी कालेज के प्रबंधक डॉ गोपाल सिंह ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार
Download App