सोनभद्र

अडानी एसीसी सीमेंट कंपनी के विरुद्ध अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)अडानी एसीसी सीमेंट कंपनी के विरुद्ध दस सूत्रीय मांगों को लेकर पंकज यादव के नेतृत्व में सीमेंट कंपनी गेट के सामने क्रमिक अनशन की शुरुआत ग्रामीणों द्वारा की गई।
नेतृत्व कर रहे पंकज यादव ने बताया कि एसीसी अड़ानी सीमेंट कंपनी सलाइबनवा पनारी के स्थानीय लोगों को रोजगार नही दे रही है। जिसको लेकर अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन किया जा रहा है।बुधवार को पहले दिन अनशन पर चंद्रशेखर साहनी को गांव के रमेश कुमार द्वारा माला पहना कर बैठाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि आस-पास के ग्रामीणों को वरियता के आधार पर रोजगार दे। शिक्षा, चिकित्सा एवं खेल ग्राउंड का निर्माण।मजदूरों को उचित दर से भुगतान करना तथा अकुशल, अर्द्धकुशल कुशल मजदूरी लागू करें। मजदूरों का ई0पी0एफ0 बोनस ई० एस०आई० अकास्मिक अवकाश सभी लोगों का लागू करे।भारी वाहनों का आवागमन के लिए समय निर्धारित करना ताकि विद्यालय आने-जाने में कोई अवरोध उत्पन्न न हो। सड़क के किनारे खड़ी भारी वाहनों का पार्किंग निर्धारित करें। सी0एस0आर0 फण्ड से कराए गए कार्यों का गुणवत्ता उत्तम होना चाहिए इसकी जॉच अवश्य करें।प्रदूषण नियन्त्रण के लिए जल सिचाव अवश्य करायें।अडानी प्लांट के अन्दर ठेका डालने का प्रकाशन पेपर पत्रिका में प्रकाशित हो और इच्छकु लोंगो का अवसर मिलें।अपने मानक क्षेत्रफल में विजली, पानी मुहैया कराएं कुल दस सूत्रीय मांग को लेकर क्रमिक आंदोलन की शुरुआत की गई। अनशन पर बैठे लोगों ने कहा कि हमारी मांग को पूर्ण करने के बाद ही हम लोगो का क्रमिक अनशन समाप्त होगा। इस दौरान मुलायम, रमेश, राकेश ,राम जी यादव, उदेश, विकास यादव ,अंशु कुमार ,नगेन्द्र यादव समेत समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर अयूब नायला के बोल वीर अब्दुल हमीद अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्र...
Download App