सोनभद्र

प्रभारी मंत्री हंस राज विश्कर्मा ने दुद्धी सीएचसी का किया आकस्मिक निरीक्षण

दुद्धी (मदन मोहन तिवारी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, चेयरमैन कमलेश मोहन मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने हॉस्पिटल के इमरजेंसी ड्यूटी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, इंजेक्शन कक्ष, आईपीडी वार्ड, ड़ेंगू कक्ष, ओपीडी, पैथलॉजी, टीबी रोग विभाग एवं चिकित्सक कक्ष का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री व जिलाध्यक्ष ने केन्द्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी से भर्ती मरीजों के बेड पर चादर नही होने की शिकायत की। हॉस्पिटल में गंदगी को लेकर नाराजगी व्यक्त किया। सीएचसी में नियमित सुविधाओं को लेकर जानकारी हाशिल किया। डॉ अलाम ने जर्जर भवन व आईपीडी, ओपीडी की जानकारी साक्षा किया। प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा व जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर डिमांड लेटर देने की बात कही। डॉ अलाम ने कहा कि हॉस्पिटल में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीजों का ओपीडी होता है। मरीजों की ज्यादा भीड़ होने की वजह से हॉस्पिटल की सुविधा नदारद होती है। हॉस्पिटल में चिकित्सकों के अलावा जर्जर भवन की मांग किया। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों ने जर्जर भवन से पानी टपकने लगता है। सोलर लाइट की बैटरियां नदारद हो गई है। प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि आयुष विभाग के मंत्री से सम्पर्क कर दवाइयों की सुविधाएं दी जाएगी। हॉस्पिटल के सभी समस्याओं को लिखकर पत्र भेजें ताकि उचित समय पर सुविधा मिल सके। इस अवसर पर कमल कानू, एसडीएम रवि पासवान, सीओ विनय प्रभाकर साहनी, कोतवाल धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर अयूब नायला के बोल वीर अब्दुल हमीद अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्र...
Download App