सोनभद्र

डाला मलिन बस्ती पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे, कहा— किसी भी कीमत पर नहीं उजड़ने देंगे बस्ती

डाला/सोनभद्र ( जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी) सदर विधायक भूपेश चौबे ने डाला स्थित मलिन बस्ती का दौरा कर वहां के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। विधायक ने बस्तीवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और किसी भी परिवार को बेघर नहीं होने दिया जाएगा।भ्रमण के दौरान विधायक ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन द्वारा न्यायालय को गुमराह कर मलिन बस्ती को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई प्रयास हुआ तो उसका लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा बस्ती के एवज में जो जमीन सीमेंट फैक्ट्री को दी जा रही है उसको लेने की बजाय नया बिबाद खड़ा यह कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा। साथ ही सदर

विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “यह बस्ती आपकी है और आप सभी यहीं बसे रहेंगे। किसी भी कीमत पर आपको उजड़ने नहीं दिया जाएगा। वर्षों से इस बस्ती में रह रहे लोगों का जीवन, रोजगार और बच्चों का भविष्य इस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। मलिन बस्ती के मुद्दे पर शासन-प्रशासन के साथ-साथ उच्च स्तर पर भी वार्ता की जा चुकी है ।बस्ती वासियों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि उजाड़े जाने की आशंका से परिवारों में भय और असमंजस का माहौल है। लोगों ने मांग की कि उनके आवास और जीवन-यापन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। विधायक के आश्वासन के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह मोनू, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू,भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सोनू, सभासद अवनीश पाण्डेय, विशाल कुमार, बबुन्दर पाठक, लक्ष्मण कुशवाहा, उमेश मेहता, सुधीर पाठक मोनू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डाला मलिन बस्ती पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे, कहा— किसी भी कीमत पर नहीं उजड़ने देंगे बस्ती प्रदेश ड्राइवर महा संगठन का बैठक हुआ भूजल संरक्षण सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय म्योरपुर का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण बैंक फ्राड से जनता का करोड़ो रुपया हड़पने वाले आरोपी की पदमिनी होटल के पास की 1 करोड़ 40 लाख की संपत्त... पहली बारिश मे मीना बजार गुरमा जिला कारागार मार्ग के मीना बजार घाघर नदी मे बना वैकल्पिक रपटा बहा राहग... जमीनी विवाद में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर बरहमोरी मे आदिवासी महापंचायत वन अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की उठी मांग स्कूल आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग पर प्रदर्शन नवागत एसडीएम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
Download App