सोनभद्र

कांग्रेस का पैदल मार्च धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी

सोनभद्र (राकेश अग्रहरि/नीरज) जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर पैदल मार्च किया। धर्मेंद्र प्रधान के प्रतीकात्मक पुतले को लेकर कांग्रेस जन जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से नारेबाजी के साथ पैदल मार्च करते हुए स्वर्ण जयंती चौक पहुंचे। सड़क मार्च में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के नारों से नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर एक सभा करक मार्च का समापन किया गया। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की लोकतंत्र विरोधी सरकार संसद के विपक्ष के नेता राहुल गांधी को घसीट कर गिरफ्तार कर रही है साथ ही प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को भी बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया। जो लोकतंत्र नहीं तानाशाही दिखती है एक तरफ जहां राहुल गांधी छात्रों और नौजवानों पर हुई बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज का विरोध कर रहे थे संसद में चर्चा की मांग कर रहे थे वहीं भाजपा की सरकार छात्रों के आंदोलन को दमन पूर्वक कुचलना चाहती है। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी व पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने वाली भाजपा की सरकार लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रही है देश के छात्र और नौजवान इस सरकार को हर हाल में सबक सिखाएंगे।यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा व संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों और युवाओं की लड़ाई हम सब देश के नेता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे और छात्रों को उनका हक और अधिकार दिला कर रहेंगे । पैदल मार्च में जितेंद्र पासवान,जगदीश मिश्रा, गोपाल स्वरूप पाठक, सेतराम केसरी,श्रीकांत मिश्रा, सिद्धार्थ प्रजापति, राजबली पांडेय,राहुल त्रिपाठी, हिमाचल साहनी, दयाशंकर पांडेय,आशीष सिंह,बाबूलाल पनिका आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर अयूब नायला के बोल वीर अब्दुल हमीद अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्र...
Download App