भारतीय जनता पार्टी द्वारा चारों विधानसभाओं में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ सम्पन्न

दुद्धी विधानसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा,ओबरा विधानसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, रॉबर्ट्सगंज (सदर) विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि तिवारी व घोरावल विधानसभा में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र रहे मौजूद

सोनभद्र(राकेश अग्रहरी)-जनपद के चारो विधानसभा में कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।इस मौके पर ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड़, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे व पूर्व प्रत्याशी दुद्धी विधानसभा श्रवण गौड़ सहित सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा सम्मेलन को संबोधित किये।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सम्मेलन में बूथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।बूथ ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी संगठनात्मक शक्ति है। एक सशक्त बूथ ही चुनावी सफलता का आधार होता है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ है और उसकी सक्रियता ही पार्टी को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनती है।इस अवसर राबर्ट्सगंज विधानसभा सम्मेलन में मुख्यअतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणी त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सेवा, सुशासन और संगठन की विचारधारा को लेकर कार्य करता है। कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने तथा आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया गया।बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने बूथों पर संगठन को और अधिक मजबूत करें, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ें, नियमित बूथ बैठकों का आयोजन करें तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ सफल बनाएं।इस मौके पर घोरावल विधानसभा सम्मेलन में मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा व ओबरा विधानसभा सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्या ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि उनके आदर्श और श्अंत्योदयश् का दर्शन भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का मूल आधार है। इन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया व कहा कि अगर हमारा बूथ मजबूत है तो सरकार अपने आप बनेगी हर बूथ अध्यक्ष को सरकार की योजना घर घर तक पहुंचानी है अन्त्योदय का सपना तभी पूरा होगा जब आखरी व्यक्ति तक लाभ पहंुचे कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर संगठन सर्वापरि के मंत्र पर काम करें।
इस मौके पर घोरावल विधानसभा कार्यक्रम संयोजक प्रसन्न पटेल, राबर्ट्सगंज ओमप्रकाश यादव, ओबरा उमेश सिंह पटेल, दुद्धी मनोज सिंह बबलू, जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत, शंम्भू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, मनोज मिश्रा, अमरेश पटेल, विशाल पाण्डेय, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, शारदा खरवार, अशोक कुमार मौर्या, जिला मंत्री अनिल सिंह, मंजू गिरी, प्रमिला जायसवाल, मर्णिकर्णिका कोल, सुषमा गोंड, मनोज सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष आकाश जायसवाल, जिला मिडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, जिले के सभी बूथ अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र संयोजक सहित सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।



