सोनभद्र

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित घसिया बस्ती में आकाशीय विद्युत के चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। मौत की जानकारी लगते ही मौके चोपन पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जूट गई। जानकारी के अनुसार सायंकाल चार बजे तेज गरज के साथ बारीस होने लगी, विद्युत की चमक देखकर 35 वर्षीय नेपाल पुत्र बसंत और 37 वर्षीय राजेश पुत्र हरिबंस एक घर के बाहर बारजे से छिपकर खडे हो गए। लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था जिस आकाशीय विद्युत को देखकर कर जिस पक्के मकान के बारजे में शरण लिया आकाशीय बिजली उसी मकान के बारजे पर गिर गई। बारजे को तोड़ते हुए बारजे के नीचे खडे दोनो युवक चपेट में आ गए। तबतक दूसरी बार पुनः आकाशीय विजली घटना स्थल से कुछ ही दूर एक कच्चे मकान पर गिर गई,जिससे कच्चे मकान में बंधी गुड्डी पत्नी बबलू की दो बकरी मर गई। तेज मूसलाधार पानी और चमकते बादल के बंद होने के बाद ही हर कोई घर से निकला तो देखा कि नेपाल और राजेश छटपटा रहे थे। जबतक एम्बुलेंस और पुलिस पहुंची तो तबतक दोनो युवकों की मौत हो गई। घटना को लेकर हल्का दरोगा विनोद यादव ने बताया की आकाशीय विजली की चपेट मे आने से नेपाल और राजेश की मृत्यु हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

आकाशीय विजली की चपेट में आने से मौत होने की बाद मृतक परिवार पोस्टमार्टम के लिए तैयार नही हुए।लेकिन चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने सुझबुझ का परिचय देते हुए मृतक परिवारों को समझा कर बताया कि आकाशीय विजली की चपेट में आने सरकारी मुवावजा मिलेगा , मुवावजा मिलने की बात से सहमत हो गए। घटना की जानकारी लगते ही कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो, ओबरा तहसीलदार नरेन्द्र राव व हल्का लेखपाल संदीप दत्ता मौका का मुवायना करके उच्च अघिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत भारतीय जनता पार्टी द्वारा चारों विधानसभाओं में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ सम्पन्न कांग्रेस का पैदल मार्च धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी अडानी एसीसी सीमेंट कंपनी के विरुद्ध अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी प्रभारी मंत्री हंस राज विश्कर्मा ने दुद्धी सीएचसी का किया आकस्मिक निरीक्षण डाला मलिन बस्ती पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे, कहा— किसी भी कीमत पर नहीं उजड़ने देंगे बस्ती प्रदेश ड्राइवर महा संगठन का बैठक हुआ भूजल संरक्षण सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय म्योरपुर का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण बैंक फ्राड से जनता का करोड़ो रुपया हड़पने वाले आरोपी की पदमिनी होटल के पास की 1 करोड़ 40 लाख की संपत्त...
Download App