सोनभद्र

पानी बचाइए, भविष्य बचाइए : डीडीएम

भूजल सप्ताह में ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत फरीपान स्थित ग्राम निर्माण केंद्र परिसर में बुधवार को भूजल सप्ताह के तहत नाबार्ड, बनवासी सेवा आश्रम एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल संवर्धन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।
मुख्य वक्ता डीडीएम आनंद कुमार पांडेय ने कहा कि “पानी बचाइए, भविष्य बचाइए। पानी को व्यर्थ बहने न दें, क्योंकि पानी दूर जाएगा तो भविष्य में जल संकट गहराएगा।” उन्होंने लोगों से घरों में नल खुला न छोड़ने, पानी की बर्बादी रोकने और खेत का पानी खेत में रोकने की अपील की।
सांगोबांध जलछाजन समिति के प्रतिनिधि रमेश यादव एवं मुलायम सिंह यादव ने बताया कि नाबार्ड के सहयोग से करीब 1100 हेक्टेयर क्षेत्र में वर्षा जल को रोकने और भूजल रिचार्ज बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भागीदारी से ही जल संकट का प्रभावी समाधान संभव है।
रेंजर जबर सिंह ने प्राकृतिक संसाधनों और जंगलों के संरक्षण पर जोर देते हुए पानी का उपयोग आवश्यकता के अनुसार करने की अपील की। सुभाष शाही एवं जगत नारायण विश्वकर्मा ने भी जल एवं जंगल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन रमेश यादव ने किया। इस मौके पर विद्या पांडेय, सर्वेश यादव, प्रेम कुमारी, बेचन, कैलाश, उदय कुमार, दीवानारायण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर अयूब नायला के बोल वीर अब्दुल हमीद अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्र...
Download App