सोनभद्र

खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के बरवा टोला स्थित लैम्पस पर मंगलवार को खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
किसानों ने कहा कि बरसात शुरू हो चुकी है और धान की रोपाई का समय चल रहा है। ऐसे में समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय पर खाद नहीं मिली तो किसानों को मजबूरी में ऊंचे दामों पर खाद खरीदनी पड़ेगी। किसानों ने मांग की कि लैम्पस पर नियमित रूप से खाद का वितरण कराया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और वे समय से अपनी धान की फसल की रोपाई कर सकें।
प्रदर्शन में रामजी सोनी, राम औतार गोंड़, रामनरेश धरकार, रामविनय, मोहरलाल, लालसाय, मिश्रीलाल पठारी, रौलसिया देवी, बृहस्पतिया देवी, कौशल्या देवी, सुगवंती देवी, फुलझरिया देवी, सोनम देवी, रमेश कुमार, मानसिंह, गणेश, चमेली देवी, उदेश कुमार सोनी, बृजमल भारती और वार्ड सदस्य शिवशंकर गोंड़ समेत दर्जनों किसान शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संसद मार्च पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में रोजगार अधिकार अभियान ने भेजा ज्ञापन खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन पानी बचाइए, भविष्य बचाइए : डीडीएम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत भारतीय जनता पार्टी द्वारा चारों विधानसभाओं में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ सम्पन्न कांग्रेस का पैदल मार्च धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी अडानी एसीसी सीमेंट कंपनी के विरुद्ध अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी प्रभारी मंत्री हंस राज विश्कर्मा ने दुद्धी सीएचसी का किया आकस्मिक निरीक्षण डाला मलिन बस्ती पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे, कहा— किसी भी कीमत पर नहीं उजड़ने देंगे बस्ती प्रदेश ड्राइवर महा संगठन का बैठक हुआ
Download App