सोनभद्र

रेणुकूट से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात ट्रेलर ने मारी टक्कर

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दुद्धी थाना क्षेत्र के ग्राम सरडीहा महुअरिया निवासी कमलदेव यादव (27) पुत्र गोरख यादव रेणुकूट से ड्यूटी समाप्त कर अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (यूपी 64 एपी 4972) से घर लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे म्योरपुर थाना क्षेत्र में आश्रम मोड़ और रनटोला के बीच जंगल के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कमलदेव यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि हादसे में युवक की मृत्यु हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा वाहन की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App