सोनभद्र

दुद्धी में एवीबीपी द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुद्धी जिला इकाई के नेतृत्व में नगर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में छात्र शक्ति का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के जज्बे के साथ हिस्सा लिया।
शोभा यात्रा का शुभारंभ टाउन क्लब दुद्धी ग्राउंड से प्रारंभ किया जिसमे दुद्धी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, मनीष गहलोत, अमन जायसवाल, राजेश्वर श्रीवास्तव ने हरि झंडी दिखाकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद नारों—”वन्दे मातरम” और “छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति” के साथ शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। भगवा ध्वजों और देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान हो उठी। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यकम में राधाकृष्ण सिंह, आयुष केशरी, दिलीप मौर्य, दुद्धी मंडल अध्यक्ष दीपक शाह आदि लोग उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय इंटरमीडिएट कालेज में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांत जनजाति कार्य संयोजक मनीष गहलोत, सोनभद्र विभाग संयोजक अमन जायसवाल, अभिजीत त्रिपाठी, अनिल प्रजापति और धनंजय द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से किया गया। कार्यकम का संचालन राधाकृष्ण जी ने किया संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता और प्रवासी कार्यकर्ता मनीष गहलोत ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित के साथ-साथ राष्ट्र हित के लिए निरंतर संघर्षरत रहा है। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और जागरूकता के प्रसार पर बल देते हुए कहा कि देश के समग्र विकास के लिए जनजातीय समाज और युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ना और उनके अधिकारों के लिए काम करना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
विशिष्ट वक्ता के रूप में सोनभद्र विभाग संयोजक अमन जायसवाल ने छात्रों के बीच अपना विषय रखते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान है। एबीवीपी का मूल मंत्र ‘छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति’ है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं और देश के पुनर्निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें। परिषद हर छात्र को नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति के संस्कार सिखाती है। इस स्थापना दिवस समारोह में कॉलेज के शिक्षकगण, एबीवीपी के स्थानीय पदाधिकारी और भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डिजिटल हुई आंगनबाड़ी सेवाएं, 62 कार्यकर्त्रियों को मिले स्मार्टफोन साइबर ठगी का शिकार हुई महिला को पुलिस ने 20 हजार रुपये वापस दिलाए भूमि विवाद में आपसी पाटीदारों ने लाठी डंडे से मारपीट कर चार लोग हुए गम्भीर दुद्धी में एवीबीपी द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन रेणुकूट से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात ट्रेलर ने मारी टक्कर सड़क पर हो रहे जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन कई वर्षों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है ओबरा डाला संपर्क मार्ग शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को म्योरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार म्योरपुर पुलिस की सक्रियता रंग लाई, लापता महिला सुरक्षित बरामद जमतिहवा नाला के पास राखड़ से लदा ट्रक पलटा, घंटों बाधित रहा आवागमन
Download App