सोनभद्र

भूमि विवाद में आपसी पाटीदारों ने लाठी डंडे से मारपीट कर चार लोग हुए गम्भीर

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझारिया गांव में भूमि विवाद को लेकर आपसी पाटीदारों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि भूमि विवाद बीते कई महीनों से चल रहा है। फाटबंदी का मुकदमा उपजिलाधिकारी न्यायालय में चल रहा था। जिसमें लेखपाल द्वारा बुधवार को पटीदारों की कुछ हिस्सों में सीमांकन की गई थी। शेष भूमि पर अभी होना हैं। आज सुबह जब जोतकोड करने पहुँचे लोगों पर विपक्षियों द्वारा मारपीट होने लगी। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया जहाँ अजय यादव, फुलवा देवी, शांति देवी, ललिता देवी सभी निवासी गुलालझारिया का उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि 22 साल पहले जमीन रजिस्ट्री तीन लोंगो ने मिलकर कराया था। मामला न्यायालय में चल रहा है। लेखपाल द्वारा अभी फाट लगाई जा रही है। इस बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें अजय यादव 30 पुत्र रामबरन विपक्षी राम प्रसाद, शिव प्रसाद पुत्र बिंदेसरी, उमेश सुनील पुत्र रामप्रसाद द्वारा मारपीट में घायल हो गए। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा की मारपीट की सूचना मिली है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App