सोनभद्र

साइबर ठगी का शिकार हुई महिला को पुलिस ने 20 हजार रुपये वापस दिलाए

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार महिला के खाते में 20 हजार रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता को बड़ी राहत मिली है। महिला ने पुलिस अधिकारियों एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोन थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा निवासी पूजा देवी पत्नी विजय कुमार ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में महिला ने बताया था कि साइबर अपराधियों ने उसके साथ कुल 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोन की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंक से पत्राचार कर ठगी की धनराशि को होल्ड कराया गया।
पुलिस की सक्रियता के चलते पूर्व में पीड़िता के 30 हजार रुपये वापस कराए जा चुके थे। वहीं गुरुवार को शेष 20 हजार रुपये भी सफलतापूर्वक पीड़िता के मूल बैंक खाते में वापस करा दिए गए। इस तरह साइबर टीम ने कुल 50 हजार रुपये की ठगी की गई धनराशि को वापस कराने में सफलता प्राप्त की।
रुपये वापस मिलने के बाद आवेदिका पूजा देवी ने थाना कोन साइबर टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में साइबर टीम के हित यादव एवं स्वधा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App