सोनभद्र

डिजिटल हुई आंगनबाड़ी सेवाएं, 62 कार्यकर्त्रियों को मिले स्मार्टफोन

म्योरपुर /सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। शासन की डिजिटल पहल को ग्रामीण स्तर तक प्रभावी बनाने की दिशा में गुरुवार को म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में 62 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने कार्यकर्त्रियों को स्मार्टफोन सौंपते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से आंगनबाड़ी सेवाएं अधिक पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध बनेंगी।
उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन के माध्यम से बच्चों के पोषण, टीकाकरण, वजन, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तथा पोषाहार वितरण का विवरण ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। इससे सभी सूचनाएं सीधे पोर्टल पर अपलोड होंगी, रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और शासन स्तर से योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग भी आसानी से हो सकेगी।
ब्लॉक प्रमुख ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से अपेक्षा की कि वे स्मार्टफोन का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और दक्षता के साथ करें, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से कार्यों में तेजी आएगी और सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेंद्र कुमार भारती सहित सुपरवाइजर संगीता वर्मा, रेखा देवी, सीता कुशवाहा, ललिता देवी, हेमवनती, सुनीता, सीमा, नीलम, माधुरी सिंह एवं अंगिता मौजूद रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App