सोनभद्र

सड़क पर हो रहे जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी)मानकों को ताख पर रखकर बनाए गए नवनिर्मित तेलगुड़वा -कोन संपर्क मार्ग में हो रहे जल जमाव से आवागमन करने वाले राहगीरों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।कोटा गांव में सड़क पर हुए जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
चोपन विकास खंड अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होते ही सड़क पर जलजमाव हो गया जिससे स्कूली बच्चों समेत राहगीरों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि उक्त संपर्क मार्ग के निर्माण में लगभग 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है मानक विहीन कार्य के कारण जगह-जगह सड़क पर हो रहे जलजमाव से परेशान कोटा गांव के दर्जनों लोगों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क को दुरुस्त करने की मांग किया गया। ग्रामीण निर्भय चौधरी ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। कोटा खास बाजार में सड़क को एक स्तर पर नहीं बनाया गया है। सड़क के दोनों किनारों को ऊंचा कर दिया गया है जिससे बारिश का पानी सड़क के मध्य में जमा हो जाता है और जलभराव की स्थिति बन जाती है।पानी निकासी नहीं होने से पैदल व मोटरसाइकिल सवारों को आवागमन में असुविधा हो रही है। लवकुश प्रजापति ने कहा कि कई बार बाइक सवार महिलाएं और बच्चे फिसलकर घायल भी हुए हैं ठेकेदार ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरती है। सड़क लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन गुणवत्ता खराब है। कोटा खास मार्ग से स्कूली बच्चों का भी आना-जाना होता है पास में स्कूल भी है दुर्घटना से बचाव के लिए स्पीड ब्रेकर , सड़क की दोनों तरफ नाली निर्माण और दोनों तरफ पटरी नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं उक्त समस्या का समाधान यदि जल्द नहीं कराया गया तो हम ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। नागेंद्र ने बताया कि तेलगुडवा तिराहे पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान वाराणसी शक्तिनगर मार्ग की सड़क को बराबर करने के लिए खोदा गया था लेकिन सड़क निर्माण के दौरा संपर्क मार्ग को ऊंचा कर दिया गया जिससे वाराणसी शक्ति नगर मार्ग निचे हो गया जंहा बड़े-बड़े गड्ढे बनते जा रहे हैं उस में आए दिन बाइक सवार व साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन सड़क कार्यदाई ठेकेदार व पीडब्लूडी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व जेई ध्यान नहीं दे रहे हैं । इस दौरान अमरेश उपाध्याय, लवकेश प्रजापति आकाश उपाध्याय, धर्मदेव उपाध्याय पीयूष, पुज्जु दीपक कार्तिक आदि स ग्रामीण मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App