सोनभद्र

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को म्योरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

थाना म्योरपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में वांछित एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना म्योरपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना म्योरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 77/2026 से संबंधित वांछित आरोपी गोपाल सिंह (27 वर्ष), पुत्र उदित सिंह, निवासी ग्राम रासपहरी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा के साथ कांस्टेबल रामजीत बिंद, आरक्षी अत्रेय पाठक तथा आरक्षी जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App