सोनभद्र

म्योरपुर पुलिस की सक्रियता रंग लाई, लापता महिला सुरक्षित बरामद

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनमहरी से शौच के लिए घर से निकली और लापता हुई महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। महिला के सुरक्षित मिलने से परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार ग्राम बनमहरी निवासी सुमन कुमारी पत्नी सतीश विश्वकर्मा 3 जुलाई 2026 की सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए घर से निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चलने पर म्योरपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर खोजबीन करते हुए विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर लिया।
म्योरपुर थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि महिला को सुरक्षित बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने म्योरपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर पुलिस की सक्रियता रंग लाई, लापता महिला सुरक्षित बरामद जमतिहवा नाला के पास राखड़ से लदा ट्रक पलटा, घंटों बाधित रहा आवागमन निशुल्क सिलाई मशीन मरम्मत कार्यशाला से महिलाओं को मिला स्वरोजगार का संबल संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही प्राथमिकता,कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत-पंकज चौधरी रायपुर का चार्ज लेते ही विजय चौरसिया के बोल ला एंड आर्डर बिगाड़ने वाले होंगे सलाखो के पीछे नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर दी जान शौच करने गये किसान की विषैले जंतू के काटने से मौत दुद्धी मे गौशाला का हुआ उद्घाटन भोर में घर से निकली धात्री महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस उद्योग व्यापार संगठन ने समस्याओ को लेकर जिलाधिकारी किया मुलाकात
Download App