सोनभद्र

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नाम न शामिल होने पर युवती ने जताई आपत्ति, जांच की मांग

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 24 जून को आयोजित विवाह समारोह में ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला निवासी अनीता पुत्री अमेरिका ने अपने आवेदन के संबंध में अनियमितता का आरोप लगाया है।
अनीता ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन किया था, जिसका आवेदन क्रमांक SONR260410584674 है। उनका कहना है कि वह योजना की पात्र लाभार्थी हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा गलत रिपोर्टिंग किए जाने के कारण उनका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल नहीं हो सका। इस संबंध में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने तथा योजना में शामिल किए जाने की मांग की है।
वहीं, इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी अरुण उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि अनीता को अपात्र घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान लाभार्थी के मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाला ओटीपी सत्यापित नहीं हो सका, जिसके कारण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।
ग्राम विकास अधिकारी के अनुसार आवेदन को आवश्यक संशोधन (करेक्शन) के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अनीता का नाम आगामी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल किया जाएगा, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App