सोनभद्र

निर्जला एकादशी पर युवाओं ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी)

ज्येष्ठ मास की पावन निर्जला एकादशी पर बृहस्पतिवार को अटल सेना की ओर से नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने राहगीरों के लिए मीठे जल शरबत का वितरण किया गया।
इस पुण्य अवसर पर अटल सेना के युवाओं में शामिल राकेश शर्मा अटल व विजय यादव के नेतृत्व में साथियों के सहयोग से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत प्राप्त की। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग किनारे खड़े होकर दर्जनों युवाओं ने बाइक सवारों,आटो सवारों व राहगीरों को रोककर एक एक कर हाथ में शर्बत भरा गिलास पकड़ाकर उन्हें बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ ठंडा शर्बत पिलाया। युवाओं ने कहा कि भगवान की प्रेरणा से मन में विचार आया कि एकादशी पर हम सब एक साथ मिलकर इस उमस भरी गर्मी में राहगीरों को शर्बत पिलाएं धर्म ग्रंथों के अनुसार इस एकादशी पर जल, शरबत और ठंडी वस्तुओं को उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।इस दौरान सभासद अवनीश देव पांडेय,मनीष पाठक,अंशु पटेल,नीरज चौबे,शुभम विश्वकर्मा ,बंटी जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App