सोनभद्र

मुहर्रम त्यौहार को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) आगामी मुहर्रम पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने अपने पुलिस बल के साथ आज शाम लगभग 6:00 बजे थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग, सुभाष तिराहा, मुडीसेमर तीराहा, काली मंदिर तिराहा, ग्राम पंचायत सलैयाडिह, बुटबेढवा व कोन मोड चौराहा, जामा मस्जिद रोड समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने गांवों का भ्रमण कर लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। मुहर्रम त्याग, बलिदान और शांति का संदेश देने वाला पर्व है, इसलिए सभी लोग परंपरागत तरीके से इसे शांतिपूर्वक मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले आपत्तिजनक संदेशों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें। वहीं थाना प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।अफवाह फैलाने, कानून व्यवस्था भंग करने या सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App