सोनभद्र

ट्रक ने मासूम को रौदा मौके पर ही दर्दनाक मौत

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में ।

बभनी( अजीत पांडेय )बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन मंगलवार की देर रात बडहोर स्थित मस्जिद तिराहे पर दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा ट्रक के शीशे तोड़ दिए कुछ देर के लिए गांव में तनाव की स्थिति बन गई किसी तरह बभनी पुलिस मौके पर लोगो को समझबुझा कर मामला शांत करवाया और चालक को हिरासत में लिया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन मंगलवार को देर रात बडहोर स्थित मस्जिद तिराहे मोड़ पर नूर आलम की दो वर्षीय मासूम बच्ची रानादिल सड़क के पास थी इसी दौरान 14 चक्का ट्रक वाहन बच्ची को अपने चपेट में ले लिया हादसे में मासूम बुरी तरह घायल हो गई।तत्काल लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए जहां डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया गुस्साए ग्रामीणों ने ईट पत्थर और लाठी डंडों से ट्रक के शीशे फोड़ दिए गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया तनाव की स्थिति बन गई और गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना शुरू किया घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे किसी तरह भीड़ को शांत कराया स्थिति को भांपते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर बुलाया ।पुलिस की मौजूदगी में हालात पर काबू पाया गया इसके बाद ट्रक और चालक को हिरासत में लिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।उधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पिता नूर आलम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है इस घटना ने परिवार को झकझोड कर रख दिया गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग किए हैं पूरे गांव में शोक का माहौल है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Download App