सोनभद्र

संयुक्त टीम ने एमके व नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल किया सीज

दुद्धी। स्थानीय कस्बा के रामनगर स्थित नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल व एमके हॉस्पिटल को स्वास्थ्य, पुलिस व राजस्व विभाग के संयुक्त टीम ने सीज की कार्यवाही की है। सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर निजी हॉस्पिटल की सूची संयुक्त टीम को मिली। इस मामले में नायाब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार अपर सीएमओ नोडल डॉ गुलाब शंकर यादव सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने हॉस्पिटल को सीज कर दिया। डॉ गुलाब शंकर यादव ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यवाही की जा रही है। एमके हॉस्पिटल में बीते दिन एक युवक की मौत का मामला सामने आया था। जिसपर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं दलाली को लेकर नेशनल हॉस्पिटल संचालक व दलाली को लेकर पिछले कुछ माह पहले प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसमे पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई थी। उक्त प्रकरण में अवैध रूप से संचालित व दलाली करने के मामले में शील की कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान