सोनभद्र

ससुराल मे दम्पति की मौत से सनसनी पति पत्नी का मिला शव

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव मे रात एक दम्पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला जबकि पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची रायपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी जानकारी के अनुसार पनुगंज थाना क्षेत्र के गुरौटी गांव निवासी विकास 30 वर्ष एवं उनकी पत्नी आरती 27 एवं 4 वर्षी पुत्र के साथ अपनी बाइक से रायपुर गांव स्थित अपने ससुराल आया था। सुबह जब गाव की महिलाओं ने घर के लोगों को आवाज़ लगाई और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दे दी पत्नी आरती का शौव चारपाई पर अमृत अवस्था में पड़ी थी।
घटना की स्थितियों को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है लेकिन वास्तविक स्थिति जाच के बाद ही स्पष्ट होगी। रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश सिंह ने बताया कि मामले की सूचना अधिकारियो को दे दी गई है दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है मृतक परिजनों को भी सूचना दे दी गई है जाच आने के बाद आवश्यक विधि कारवाई किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Download App